मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर आएंगे, पंचायतन मंदिर का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर आएंगे, पंचायतन मंदिर का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर आएंगे, पंचायतन मंदिर का करेंगे शिलान्यास

खंडवा/ओंकारेश्वर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 26 अगस्त को ओंकारेश्वर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम को हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4:40 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और शाम 5:05 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 26 अगस्त की रात ओंकारेश्वर में ही रुकेंगे। अगले दिन 27 अगस्त को सुबह 6 बजे वे एकात्म धाम परिसर में निर्मित होने वाले ‘पंचायतन मंदिर’ के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर से वापस प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।