महादेवगढ़ मंदिर में गन्ने के रस से हुआ भगवान शिव का अभिषेक

महादेवगढ़ मंदिर में गन्ने के रस से हुआ भगवान शिव का अभिषेक

महादेवगढ़ मंदिर में गन्ने के रस से हुआ भगवान शिव का अभिषेक

खंडवा। प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण माह के अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जाप एवं हनुमान शक्ति जागरण महा अनुष्ठान के तहत मंगलवार को भौम प्रदोष के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव का विधि-विधान से गन्ने के रस से अभिषेक किया गया।

मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर अभिषेक में सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल एवं मुख्य यजमान अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में लगातार भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे।