खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालिहा महोत्सव की भव्य पूर्णाहुति हुई। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का समापन 21 जोड़ों द्वारा संपन्न महायज्ञ के साथ हुआ। पूरे अनुष्ठान के दौरान पंडित लवेश श्याम शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण और जयकारों से मंदिर क्षेत्र निरंतर गुंजायमान रहा।
पैनल के सचिव रजत मंगवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हवन यज्ञ का मुख्य आयोजन कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहरलाल सबनानी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विश्व शांति व समृद्धि की कामना यज्ञ में श्रद्धालुओं ने सपत्नीक हिस्सा लिया और वैश्विक हरियाली, शांति तथा खुशहाली की कामना करते हुए पूर्णाहूति अर्पित की। इस दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, अनिल सबनानी, संजय सबनानी, विजय शामनानी, आशीष राजानी, रोहित आरतवानी, बाबू बिनवानी, कपिल तेजवानी, मनोज रोहडा, दीपक शामनानी, राजेश वाधवा, राहुल गेलानी, मनोज खेटपाल, अजय मंगवानी, अश्विन बसंतवानी, सुनील सबनानी, लक्की दुल्हानी, घनश्याम और सुनील चंदानी सहित अनेक सदस्यों ने पूजा-अर्चना की।
समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति महोत्सव के समापन अवसर पर सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश, राम वासवानी, अशोक मंगवानी, कमल बजाज, नरेश लालवानी, निर्मल मंगवानी, करण बजाज, सागर सचदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व समाजजन उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
