श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर दुर्गेश्वर शिव मंदिर में हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर दुर्गेश्वर शिव मंदिर में हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर दुर्गेश्वर शिव मंदिर में हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

खंडवा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर किशोर नगर एलआईजी स्थित दुर्गेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन और दुग्धाभिषेक किया गया। आयोजन पंडित श्याम सरमंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में कुशल मेहरा उपस्थित रहे। पंडित श्याम सरमंडल के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजकों के अनुसार, श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस विशेष पूजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में नेहा कटारे, धानी चावड़ा, नीलम मेहरा, माधुरी लाड़, ज्योति नेहा मंगवानी, जया खांडेल, कुश, डिग्री मेहरा, निर्मल मंगवानी, संगीता राठौर, वंदना, राधेश्याम राठौर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।