खंडवा/ओंकारेश्वर। संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री भास्कर लक्षकार ने बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर का दौरा किया। उन्होंने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती शिमाला प्रसाद, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन तथा एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संभागायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को देखते हुए ओंकारेश्वर में विकास कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। अधिकारियों को कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

