BJP संगठन प्रभारी बोले- वायरल ऑडियो पर एक्शन लेंगे:खंडवा में मंडल अध्यक्ष ने मोमोस ठेले वाले से रोज के 500 रूपए मांगे थे

BJP संगठन प्रभारी बोले- वायरल ऑडियो पर एक्शन लेंगे:खंडवा में मंडल अध्यक्ष ने मोमोस ठेले वाले से रोज के 500 रूपए मांगे थे

BJP संगठन प्रभारी बोले- वायरल ऑडियो पर एक्शन लेंगे:खंडवा में मंडल अध्यक्ष ने मोमोस ठेले वाले से रोज के 500 रूपए मांगे थे

खंडवा में सोशल मीडिया पर सामने आए बीजेपी मंडल अध्यक्ष के ऑडियो का मामला संगठन स्तर पर पहुंच गया हैं। गुरुवार को खंडवा आए संगठन प्रभारी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई होने की बात कहीं है। ऑडियो में घंटाघर चौक पर लगने वाले मोमोस के ठेले वाले से 500 रुपए रोजाना की मांग की जा रही है।

ऑडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा और एक एमआईसी मेंबर के भतीजे विजय पंवार की ठेले वाले से बातचीत है। इसमें ठेले वालों से गुंडा टैक्स की तरह वसूली होने का खुलासा होता है।

कहा जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष और एमआईसी मेंबर के रिश्तेदार द्वारा ठेलेवाले पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ठेले वाले ने कहा कि महीने में सिर्फ 8-10 दिन ही ठेला लगा पाता हूं। ऐसे में 500 रुपए देना हैसियत से बाहर है।

धमकाया कि उस जगह दूसरे का ठेला लगवा देंगे ऑडियो बातचीत के अनुसार, ठेलेवाले ने कहा कि वह पूरे महीने ठेला नहीं लगा पाता है। इस पर BJP नेता ने कहा कि यदि ऐसा है तो जिस दिन ठेला नहीं लगा पाता है, उससे एक दिन पहले तू हमें सूचना देगा और कहेगा कि कल ठेला नहीं लगा पाऊंगा तो हम लोग उस दिन दूसरे व्यक्ति का ठेला उस जगह लगवाएंगे। इसी तरह ऑडियो में बैनर-प्लैक्स लगाने की बात भी कही गई हैं।

निगम अधिकारी 5-6 प्लेट मोमोस ले जाता है बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं ने ठेलेवाले से कहा कि, तू सबका ध्यान रखता है, निगम अधिकारियों को भी लेना-देना है तो हमसे क्या दिक्कत है। इस पर ठेले वाले ने बताया कि निगम का अधिकारी अजय सारसर (अतिक्रमण उड़नदस्ता प्रभारी) को वह रोजाना 5-6 प्लेट मोमोस देता हैं।

सारसर के द्वारा पूरे परिवार के लिए मोमोस लिया जाता हैं। यह व्यवस्था काफी समय से चली आ रही है। भला वह उसे कैसे तोड़ सकता हैं।

संगठन प्रभारी बोले- ऑडियो सुनकर एक्शन लेंगे भाजपा संगठन प्रभारी अंबालाल कराड़ा ने कहा कि, मामला मेरे संज्ञान में है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऑडियो को लेकर फोन पर जानकारी दी थी। मैंने अभी उस ऑडियो को सुना नहीं है। संबंधित से बातचीत करके पार्टी स्तर से फीडबैक लेंगे, इसके बाद कार्रवाई करेंगे। इस केस में जल्द ही निर्णय लेकर कार्रवाई होगी।

इनका कहना है:  इधर नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अजय सारसर ने कहा है कि मैं निगम के नियमों अनुरूप कार्रवाई करता हूँ। ऐसे कोई आडिओ मेरे संज्ञान में नहीं है।