पूज्य लालू बाबा की प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में दो दिवसीय आयोजन

पूज्य लालू बाबा की प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में दो दिवसीय आयोजन

पूज्य लालू बाबा की प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में दो दिवसीय आयोजन

खंडवा। रमा कॉलोनी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी के आशापुरा माता मंदिर में पूज्य लालू बाबा की प्रथम बरसी पर 23 से 24 अगस्त तक दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। मंदिर प्रमुख नवीन गंगवानी के सानिध्य में होने वाले आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां भगवती का विशाल जागरण और पुण्य भोज आयोजित होगा।

समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बरसी उत्सव का शुभारंभ रविवार 23 अगस्त को रात 9 बजे मां भगवती के विशाल जागरण से होगा। पदमनगर की प्रसिद्ध जागरण समिति सोनी म्यूजिकल्स पार्टी के संजय सोनी, विजय सोनी एवं साथी कलाकार भक्तिमय गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

सोमवार 24 अगस्त को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल पुण्य भोज रखा गया है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

आयोजन की तैयारियों में मंदिर समिति के राजू गुप्ता, विशाल साहनी, भरत गंगवानी, ताराचंद कृपलानी, गोलू कृपलानी, महेंद्र किशनचंद विशनानी, निर्मल मंगवानी, डाम नावानी, मनोज खेटपाल, संजू चंदानी, हरीश मलानी, विजय यादव, मुकेश, सोनू मेठवानी सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।