बीएड कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

बीएड कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

बीएड कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

खंडवा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंडवा के बीएड कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे ने सहभागिता करते हुए पौधा रोपा।

इस अवसर पर विधायक ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी पौधारोपण में सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण और उनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया गया।