दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खंडवा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने थाना नर्मदा नगर क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक धीरेश धारवाल, निरीक्षक स्नेहा ठाकुर सहित यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की भौगोलिक स्थिति और संरचना का अवलोकन किया। इसमें सड़क की स्थिति, खतरनाक मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

पुलिस टीम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगे रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा-सूचक बोर्ड सहित अन्य यातायात संकेतों की स्थिति और दृश्यता भी जांची। जहां अतिरिक्त संकेतक या सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस हुई, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर चर्चा की गई।

इंजीनियरिंग और जागरूकता पर जोर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग, प्रभावी प्रवर्तन और जनजागरूकता तीनों स्तरों पर काम किया जाएगा। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने से वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।