खंडवा। शहर में जल वितरण व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंकों को SCADA ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रामेश्वर ओवरहेड टैंक पर फ्लो कंट्रोल वाल्व लगाया गया।
SCADA सिस्टम के माध्यम से शहर की जल वितरण व्यवस्था की निगरानी और नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने की योजना है। ओवरहेड टैंकों में आवश्यक उपकरण लगाए जाने से पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने और वितरण व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों को भी चरणबद्ध तरीके से SCADA सिस्टम से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे जल वितरण व्यवस्था में ऑटोमेशन बढ़ने के साथ पानी की आपूर्ति की निगरानी भी आसान होगी।
