ओंकारेश्वर में बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4.12 लाख का मशरूका जब्त

ओंकारेश्वर में बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4.12 लाख का मशरूका जब्त

ओंकारेश्वर में बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4.12 लाख का मशरूका जब्त

खंडवा। मांधाता थाना पुलिस ने ओंकारेश्वर क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरियां और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार सहित करीब 4 लाख 12 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार प्रजापत नगर ओंकारेश्वर निवासी अजय पिता मनोहर भील ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो दिन पहले उसकी बकरियां जंगल में चरने के लिए गई थीं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर मांधाता थाने में अपराध क्रमांक 244/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में चोरी करना कबूला

पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों और चोरी गए पशुओं की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने अंकित पिता सुरेश जामले (20), निवासी उदयनगर, जिला देवास और अंकित पिता सुभाष उचवारे (19), निवासी ग्राम ओंखला, थाना बलवाड़ा, जिला खरगोन को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बकरी चोरी की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गई बकरियां और घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार क्रमांक एमपी-09 जीजेड-6258 बरामद की गई।

जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पुनासा में पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, सहायक उपनिरीक्षक मनोज सिटोले, प्रधान आरक्षक 580 नरेंद्र चंदेल, प्रधान आरक्षक 137 भगवान धनगर, आरक्षक 852 अमित कुशवाह और आरक्षक 657 सुरेंद्र बड़ेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।