सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशिक्षण जारी, नवम बैच के 60 प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशिक्षण जारी, नवम बैच के 60 प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशिक्षण जारी, नवम बैच के 60 प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण

खंडवा। आगामी सिंहस्थ पर्व को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न विधाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा में 60 प्रशिक्षणार्थियों के नवम बैच का प्रशिक्षण जारी है।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, साइबर अपराध की रोकथाम, तनाव प्रबंधन तथा आपात स्थिति में सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक एवं बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना, आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देना तथा पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

पुलिस विभाग के अनुसार जिले के शत-प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इसके माध्यम से पुलिस बल को सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।