खंडवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भोजाखेड़ी में ‘गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत 51 घरों में गायत्री यज्ञ कराया गया। आयोजन में कन्या कौशल की बेटियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न घरों में पहुंचकर यज्ञ संपन्न कराया।

अभियान के दौरान परिवारों ने श्रद्धा के साथ गायत्री यज्ञ में सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य घर-घर यज्ञ की परंपरा को बढ़ावा देने के साथ लोगों को संस्कार, सद्भाव और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा।
गायत्री परिवार के अजय लाड़ और उमाशंकर पटेल ने बताया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक परिवारों को यज्ञ और भारतीय संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से किए जाने वाले ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और लोगों को सेवा एवं सद्भाव की भावना से जोड़ने में मदद मिलती है।
भोजाखेड़ी में आयोजित इस अभियान में परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गायत्री परिवार की ओर से भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
