खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों को दिया कड़ा सन्देश

खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों को दिया कड़ा सन्देश

खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों को दिया कड़ा सन्देश

खंडवा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के खिलाफ खंडवा यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 42 मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 प्रेशर हॉर्न और 8 नंबर प्लेट निकलवाकर रोड रोलर से नष्ट कर दिए।

यातायात पुलिस के अनुसार शहर में लगातार ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है, जो बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हैं और सड़क पर पटाखे जैसी आवाज निकालकर लोगों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और नंबर प्लेट को पुराने बस स्टैंड परिसर में रोड रोलर चलवाकर नष्ट कराया।

यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार और यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नियमों का पालन करने की अपील

खंडवा पुलिस ने आम नागरिकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की भी अपील की, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।