खंडवा :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान मानव सेवा की भावना से रक्तदान कर पुनीत कार्य में सहभागिता की गई। रक्तदान शिविर में सागर आरतानी ने भी किया रक्तदान

रक्तदान के महत्व पर संदेश देते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई। इस अवसर पर मानवता और सेवा भाव को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए रक्तदान को ‘महादान’ कहा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी मानव सेवा के इस कार्य की सराहना की और समाजहित में ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने पर जोर दिया।

