भोजाखेड़ी में घर-घर गूंजे गायत्री मंत्र, 51 परिवारों ने यज्ञ में लिया हिस्सा

भोजाखेड़ी में घर-घर गूंजे गायत्री मंत्र, 51 परिवारों ने यज्ञ में लिया हिस्सा

भोजाखेड़ी में घर-घर गूंजे गायत्री मंत्र, 51 परिवारों ने यज्ञ में लिया हिस्सा

खंडवा। भोजाखेड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में ‘गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत धार्मिक आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत गांव के 51 घरों में गायत्री यज्ञ कराया गया।

आयोजन में कन्या कौशल की बेटियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घर-घर पहुंचकर विधि-विधान से गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी यज्ञ में सहभागिता की और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

गायत्री परिवार के अजय लाड़ और उमाशंकर पटेल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य घर-घर में यज्ञ और गायत्री उपासना के माध्यम से संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। सामूहिक यज्ञ के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी क्षेत्र में जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार धार्मिक एवं संस्कार आधारित गतिविधियों से जुड़ सकें।