Pune News: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

Pune News: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

Pune News: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

मुंबई: 28 जनवरी (भाषा)। पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ बुधवार सुबह ये हादसा हुआ.

विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे. डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है.

बीबीसी मराठी अनुसार, अजित पवार के निजी सहायक अनिल ढिकले ने भी दुर्घटना की खबर की पुष्टि की.