आज सीएम यादव करेंगे लाड़ली बहनो के खाते में राशि ट्रांसफर

आज सीएम यादव करेंगे लाड़ली बहनो के खाते में राशि ट्रांसफर

आज सीएम यादव करेंगे लाड़ली बहनो के खाते में राशि ट्रांसफर

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे।

रक्षाबंधन का विशेष शगुन भी मिलेगा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं *किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही* कुल 1,835.46 करोड़ रूपये से अधिक और *रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही* कुल 312.83 करोड़ रूपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। *इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रूपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।