भोजाखेड़ी: आंगनवाड़ी में VHD दिवस पर अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, टीकाकरण भी हुआ

भोजाखेड़ी: आंगनवाड़ी में VHD दिवस पर अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, टीकाकरण भी हुआ

भोजाखेड़ी: आंगनवाड़ी में VHD दिवस पर अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, टीकाकरण भी हुआ

खंडवा। ग्राम भोजाखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में 18 अगस्त को VHD दिवस के अवसर पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चे श्याम सोनू का अन्नप्राशन कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 10 बच्चों और 6 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

महिलाओं को समझाइश दी गई कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के साथ बच्चों के टीकाकरण का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मां और बच्चा स्वस्थ रह सकें।

इस अवसर पर THR (टेक-होम राशन) के पैकेटों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण और संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर सहायिका तबस्सुम बानो, एएनएम माया सड़सन सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं।