खंडवा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पदमनगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवाजी नगर क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मौके से आरोपियों के कब्जे से ₹10,120 की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पदमनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर शिवाजी नगर में दबिश दी और मौके पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा, सहायक उपनिरीक्षक नंदराम बासुरे, सहायक उपनिरीक्षक केमर सिंह रावत, आरक्षक आनंद (322) और आरक्षक नितिन (203) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
