खंडवा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।

