पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SP अगम जैन ने किया ध्वजारोहण

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SP अगम जैन ने किया ध्वजारोहण

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SP अगम जैन ने किया ध्वजारोहण

खंडवा – देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात, उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया गया।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों के समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के बाद सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया