हर घर तिरंगा’ अभियान में खंडवा में बाइक रैली, प्रभारी कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारी हुए शामिल

हर घर तिरंगा’ अभियान में खंडवा में बाइक रैली, प्रभारी कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारी हुए शामिल

हर घर तिरंगा’ अभियान में खंडवा में बाइक रैली, प्रभारी कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारी हुए शामिल

खंडवा। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला प्रशासन खंडवा द्वारा शुक्रवार को शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।

बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर निगम जोन कार्यालय, इंदिरा चौक, बस स्टेशन, मच्छी बाजार, घासपुरा, मानसिंह मिल चौराहा, अनाज मंडी, नगर निगम चौराहा, घंटाघर और रेलवे स्टेशन होते हुए तीन पुलिया, बड़ा बम चौक, इमलीपुरा, मेडिकल चौराहा, जलेबी चौक और कहारवाड़ी से थाना कोतवाली पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

रैली के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर बाइक रैली का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ अभियान के प्रति उत्साह जताया।

बाइक रैली में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।