Indore News: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिल रहे

Indore News: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिल रहे

Indore News: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिल रहे

इंदौर। भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजन से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Bhagirathpura) शनिवार को इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे बाम्बे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने पहुंचे। बॉम्बे हॉस्पिटल में 5 से 6 मरीज अभी भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान वे पीड़ित परिवारों को एक लाख और एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का चेक देंगे। राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और सिंघार के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह भी हैं।

राहुल गांधी के साथ अस्पताल में दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी हॉस्पिटल पहुंचे। मीनाक्षी नटराजन, सतनारायण पटेल, शोभा ओयो सहित कई बड़े नेताओं को अस्पताल परिसर के बाहर ही रोक दिया गया।। राहुल गांधी अस्पताल में करीब 15 मिनट रहे। यहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।