खंडवा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह आगामी 15 अगस्त को खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मंत्री डॉ. विजय शाह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
