खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन सहयोग’: 109 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले गुम हुए मोबाइल

खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन सहयोग’: 109 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले गुम हुए मोबाइल

खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन सहयोग’: 109 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले गुम हुए मोबाइल

खंडवा: आमजन का विश्वास बहाल करने और गुम हुई सामग्री को सुरक्षित उनके मालिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन सहयोग’ बड़ी सफलता की राह पर है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन की विशेष पहल पर जिले की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 109 गुमशुदा मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने स्वयं आवेदकों को उनके ट्रेस किए गए मोबाइल फोन सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।”गुम हुए मोबाइल फोन न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि उनमें लोगों का व्यक्तिगत डेटा, यादें और संवेदनशील जानकारियां भी जुड़ी होती हैं। पुलिस का प्रयास है कि ‘ऑपरेशन सहयोग’ के जरिए नागरिकों को त्वरित राहत पहुँचाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देशों पर जिले की साइबर सेल टीम ने लगातार CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग कर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं पड़ोसी राज्यों से इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 109 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए।

अपना खोया हुआ फोन वापस पा चुके कई आवेदकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि काफी समय पहले गुम हुआ फोन उन्हें कभी वापस मिल पाएगा। नागरिकों ने खंडवा पुलिस की तत्परता और ‘ऑपरेशन सहयोग’ मुहिम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए एसपी अगम जैन व पूरी पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।