पुनासा डेम से रामदेवरा के लिए रवाना हुई ‘श्री सांवरिया पदयात्रा’, महू में हुआ भव्य स्वागत

पुनासा डेम से रामदेवरा के लिए रवाना हुई ‘श्री सांवरिया पदयात्रा’, महू में हुआ भव्य स्वागत

पुनासा डेम से रामदेवरा के लिए रवाना हुई ‘श्री सांवरिया पदयात्रा’, महू में हुआ भव्य स्वागत

खंडवा। श्री सांवरिया पद यात्रा समिति, ग्राम पिपलानी, पुनासा जिला खंडवा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष धार्मिक एवं सामाजिक सद्भावना के उद्देश्य से पैदल पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का शुभारंभ 11 अगस्त 2026 को पुनासा डेम से हुआ। जो 6 सितंबर को रामदेवरापहुंचेगी।

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु पशुपतिनाथ जी, सांवरिया जी, श्रीनाथ जी और खाटू श्याम जी के दर्शन करते हुए ओम बन्ना धाम पहुंचेंगे। इसके बाद रामदेवरा में दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा। पदयात्रा का उद्देश्य समस्त समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाल जीवन की कामना करना है।

ये यात्रा आज गुरुवार को महू पहुंची। जहाँ श्री महाराणा एसोसिएट्स, महू एवं श्री संत सिंगाजी मित्र मंडल की ओर से सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राहुल पटेल, संग्राम सिंह ठाकुर, प्रशांत डागर, राजीव मेहरा, अंकित जैसवार, विनीत वर्मा, विनय जोशी, रौनक राठौर सहित अन्य सदस्यों ने यात्रियों का पुष्पहार से स्वागत किया।

पदयात्रा में राम यादव, गौतम यादव, अजय प्रजापत, संजय पंवार, मोहित पंवार, विमलेश पंवार, त्रिलोक गवली, शांतिलाल पंवार, धीरज ठाकुर, कालू ठाकुर, युवराज सिसोदिया, सोहम यादव, मनोज प्रजापत, रोहित यादव, चीकू ठाकुर, भोला पंवार, दीपक पंवार, बलीराम सोलंकी, सुमित पंवार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।