खंडवा में विधिक सेवा प्राधिकरण का ‘उल्लास न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खंडवा में विधिक सेवा प्राधिकरण का ‘उल्लास न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खंडवा में विधिक सेवा प्राधिकरण का ‘उल्लास न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खंडवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक दिवसीय भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कक्षा 1 से 5वीं (प्राथमिक वर्ग): बच्चों की कल्पनाशीलता को प्रोत्साहन देने के लिए स्वैच्छिक विषय रखा गया।

कक्षा 6वीं से 8वीं (माध्यमिक वर्ग): विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान तथा प्राकृतिक सौंदर्य (झरने और पहाड़) जैसे विषय दिए गए।

कक्षा 9वीं से 12वीं (उच्च वर्ग): विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर व विकसित भारत और विविधता में एकता जैसे गंभीर सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर चित्रांकन करने का अवसर मिला।

बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से न केवल रंगों का जादू बिखेरा, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद प्रभावशाली संदेश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने कहा, “प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत इस बात की है कि बच्चे अपनी रुचि को पहचानें, उसे निखारें और जीवन में सही लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करते रहें।”

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पियूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह सहित न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित र