अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन

खंडवा। मध्यप्रदेश अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। शिक्षकों ने टैगोर पार्क से कलेक्टोरेट कार्यालय तक एक विशाल तिरंगा रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दीक्षा भगोरे को सौंपा।

रैली के दौरान शिक्षक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुँचे। ज्ञापन में मुख्य रूप से टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान, क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली तथा अध्यापकों की अन्य लंबित विभागीय विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है।

 मध्यप्रदेश अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिलेभर के शिक्षक टैगोर पार्क में एकत्रित हुए। देशभक्ति के माहौल में हाथों में तिरंगा थामकर शिक्षकों ने अनुशासित ढंग से रैली निकाली।मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से राहत, पदोन्नति/क्रमोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़ी 8 प्रमुख मांगों को रेखांकित किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन: कलेक्टोरेट परिसर पहुँचकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कलेक्टर दीक्षा भगोरे को अपनी समस्याओं का मांग पत्र सौंपा।शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उनकी जायज मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन प्रांतीय स्तर पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को मजबूर होगा।