खंडवा RTO में फिर बदलाव: निशा चौहान बनीं नई परिवहन अधिकारी

खंडवा RTO में फिर बदलाव: निशा चौहान बनीं नई परिवहन अधिकारी

खंडवा RTO में फिर बदलाव: निशा चौहान बनीं नई परिवहन अधिकारी

खंडवा। जिला परिवहन कार्यालय (RTO) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। खंडवा में अब इंदौर से स्थानांतरित होकर आईं निशा चौहान ने जिला परिवहन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल के भीतर खंडवा जिले में यह तीसरी बार परिवहन अधिकारी का बदलाव हुआ है।

इस बार के फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि खंडवा जिला परिवहन कार्यालय को पहली बार RTO स्तर (रैंक) का अफसर मिला है। इससे पहले यहाँ प्रभार या निचले स्तर के अधिकारियों के माध्यम से कार्य संचालित किया जा रहा था। निशा चौहान ने बुधवार को विधिवत पदभार संभालते हुए कार्यालय की गतिविधियों का जायजा लिया।

12 महीने में तीसरा बदलाव खंडवा RTO कार्यालय में प्रशासनिक स्थिरता न रहने के कारण बीते एक वर्ष में तीन अधिकारी बदले जा चुके हैं।पहली बार RTO रैंक की तैनाती जिले में पहली बार RTO स्तर की पूर्णकालिक अधिकारी की पदस्थापना की गई है, जिससे विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

इंदौर से स्थानांतरण निशा चौहान इससे पहले इंदौर में अपनी सेवाएँ दे रही थीं।पदभार संभालने के बाद  निशा चौहान ने कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, आवेदकों की सुविधाओं का ध्यान रखने और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने की बात कही है।