मतदाताओं के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट, घर बैठे मिल रही चुनावी सेवाएं

मतदाताओं के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट, घर बैठे मिल रही चुनावी सेवाएं

मतदाताओं के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट, घर बैठे मिल रही चुनावी सेवाएं

खंडवा। भारत निर्वाचन आयोग के एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट (ECINET) ऐप को देशभर में बड़ी संख्या में लोगों ने डाउनलोड किया है। आयोग के अनुसार अब तक यह ऐप करीब 10 करोड़ 80 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ईसीआईनेट को चुनाव से जुड़ी विभिन्न जानकारियों और सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है। इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण सहित चुनाव से संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट ऐप को 22 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य चुनावी सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और डिजिटल बनाना है, ताकि नागरिकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो।

ईसीआईनेट के जरिए मतदाता चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी और सेवाओं का डिजिटल माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। ऐप के बढ़ते डाउनलोड से चुनावी सेवाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती स्वीकार्यता भी सामने आ रही है।