हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, जामलीकला में विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, जामलीकला में विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, जामलीकला में विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

खंडवा/पंधाना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत खंडवा जिले में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंधाना विकासखंड के ग्राम जामलीकला में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की पंधाना ब्लॉक की नवांकुर संस्था अक्षर ज्योति शिक्षा एवं जन सेवा समिति द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला जामलीकला के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस शासकीय माध्यमिक शाला पहुंची। विद्यार्थियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया।

रैली में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, ग्राम प्रस्फुटन समिति जामलीकला के कार्यकर्ता संतोष पंवार, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी और तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।