खंडवा। सावन माह में तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चल रहा। भगवान तिलभांडेश्वर महादेव का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन और शाही शृंगार किया गया।
शृंगार के बाद मंदिर में भगवान महादेव की विशेष आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
अभिषेक, पूजन और शृंगार की धार्मिक विधियां पंडित ललित भट्ट और पंडित भुनेश्वर सहित अन्य पुजारियों द्वारा संपन्न कराई गईं। श्रावण के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
