खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 लीटर से अधिक घी किया जब्त, सैंपल जांच में भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 लीटर से अधिक घी किया जब्त, सैंपल जांच में भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 लीटर से अधिक घी किया जब्त, सैंपल जांच में भेजे

खंडवा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ा बम चौक स्थित वैशाली किराना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घी के नमूने लिए और निर्धारित मात्रा में उत्पाद जब्त किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोवर्धन प्योर काऊ घी और डेयरी बेस्ट एगमार्क घी के नमूने लिए गए। जांच के लिए दोनों उत्पादों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने 12.5 लीटर गोवर्धन प्योर काऊ घी तथा 4.32 लीटर डेयरी बेस्ट एगमार्क घी, कुल 16.82 लीटर घी जब्त किया। जब्त किए गए उत्पाद की कुल कीमत करीब 14,744 रुपये बताई गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहीं। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।