हरित खंडवा का संकल्प: जनता स्कूल परिसर में लगाए गए 30 से अधिक फलदार पौधे

हरित खंडवा का संकल्प: जनता स्कूल परिसर में लगाए गए 30 से अधिक फलदार पौधे

हरित खंडवा का संकल्प: जनता स्कूल परिसर में लगाए गए 30 से अधिक फलदार पौधे

खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ग्रीन खंडवा” अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय जनता स्कूल परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ क्लब के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में 30 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया, ताकि वे बड़े होकर छाया और फल देने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दे सकें।