आपदा या आपात स्थिति में तुरंत करें डायल, 1079, 1070 या 112 नंबर पर मिलेगी मदद

आपदा या आपात स्थिति में तुरंत करें डायल, 1079, 1070 या 112 नंबर पर मिलेगी मदद

आपदा या आपात स्थिति में तुरंत करें डायल, 1079, 1070 या 112 नंबर पर मिलेगी मदद

खंडवा। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में नागरिकों से घबराने के बजाय तत्काल सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को 1079, 1070 और 112 नंबरों की जानकारी दी गई है।

आपात स्थिति में नागरिक 1079 या 1070 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं तत्काल पुलिस, चिकित्सा या अन्य आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखें और किसी भी आपदा या आपात स्थिति के दौरान बिना घबराए तुरंत सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किए जा सकते हैं।

नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि आपदा के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन एवं राहत दलों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।