सावन के दूसरे सोमवार पर तुलसेश्वर महादेव का खाटू श्याम रूप में अलौकिक शृंगार

सावन के दूसरे सोमवार पर तुलसेश्वर महादेव का खाटू श्याम रूप में अलौकिक शृंगार

खंडवा। सावन के दूसरे सोमवार एवं सोम प्रदोष के पावन अवसर पर तुलसी स्टेट कॉलोनी स्थित तुलसेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का बाबा खाटू श्याम के रूप में अलौकिक शृंगार किया गया। भव्य शृंगार ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

पंडित अथर्व, विपिन एवं दीपिका शुक्ला द्वारा भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। सुबह मुख्य यजमान देवेंद्र सिंह सोलंकी एवं बृजेश नेगी की उपस्थिति में मंगला आरती के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

शाम को महिला मंडल द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे नजर आए। रात 8:15 बजे आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लेकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।