खंडवा के भावी विकास को मिलेगी नई रफ्तार: नगरीय प्रशासन आयुक्त से मिलीं विधायक, ₹77 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लिए सौंपे पत्र

खंडवा के भावी विकास को मिलेगी नई रफ्तार: नगरीय प्रशासन आयुक्त से मिलीं विधायक, ₹77 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लिए सौंपे पत्र

खंडवा के भावी विकास को मिलेगी नई रफ्तार: नगरीय प्रशासन आयुक्त से मिलीं विधायक, ₹77 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लिए सौंपे पत्र

खंडवा: शहर को आधुनिक, सर्वसुविधायुक्त और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। खंडवा प्रवास पर पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त से क्षेत्र की विधायक कंचन तनवे ने मुलाकात कर शहरहित से जुड़ी विभिन्न बुनियादी और बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत व सार्थक चर्चा की।

बैठक के दौरान शहर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े ₹77 करोड़ से अधिक के मांग पत्रों एवं प्रस्तावों को शासन स्तर से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु आयुक्त को सौंपा गया।

₹47.22 करोड़ की पेयजल अधोसंरचना: शहर के प्रत्येक नागरिक तक सुचारू जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए जल आपूर्ति नेटवर्क के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु।

₹23.05 करोड़ की सड़क परियोजनाएं: शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण और उन्हें सीसी रोड के रूप में विकसित कर यातायात को सुगम बनाने हेतु।

₹7 करोड़ का जीर्णोद्धार बजट: अटल सरोवर और लाल चौकी फिल्टर प्लांट के पूर्ण पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु।

PPP मॉडल पर टाउनशिप व मॉल: सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP Model) के तहत ‘खंडवा सेंट्रल मॉल’ और एकीकृत टाउनशिप (Integrated Township) का निर्माण।

अन्य विकास कार्य: प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन तथा ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत लंबित आवास प्रकरणों का त्वरित निस्तारण।”हमारा संकल्प केवल आज की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के अत्याधुनिक खंडवा की मजबूत नींव रखना है।

शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹77 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव आयुक्त महोदय को सौंपे गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से सकारात्मक आश्वासन मिला है और जल्द ही इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।”