खंडवा में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट: 50 अतिरिक्त कैमरे, ड्रोन और चलित कैमरों से होगी निगरानी

खंडवा में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट: 50 अतिरिक्त कैमरे, ड्रोन और चलित कैमरों से होगी निगरानी

खंडवा में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट: 50 अतिरिक्त कैमरे, ड्रोन और चलित कैमरों से होगी निगरानी

खंडवा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए खण्डवा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस और नगर निगम के समन्वय से शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर शासकीय कैमरों के अलावा 50 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा, तीनों थाना क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर हवाई नजर रखी जा सके। त्योहारों के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 10 चलित कैमरों की भी तैनाती की गई है।

खंडवा पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड में रहेगी।

खंडवा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।