खंडवा के लिए गर्व का क्षण: प्रसिद्ध कलाकार बैजनाथ सराफ वशिष्ठ को नई दिल्ली से बुलावा, ‘अग्निपथ’ संस्था करेगी सम्मानित

खंडवा। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खंडवा के वरिष्ठ कलाकार बैजनाथ सराफ वशिष्ठ का चयन राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए हुआ है। कला के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण और दीर्घ साधना को देखते हुए नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘अग्निपथ’ ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, बैजनाथ सराफ वशिष्ठ पिछले चार दशकों (40 से अधिक वर्षों) से निरंतर कला साधना में लीन हैं और अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कला के प्रति उनके इसी अटूट निष्ठा और निरंतर योगदान को पहचान देने के लिए उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस उपलब्धि पर खंडवा के कला प्रेमियों, सांस्कृतिक संगठनों और शहरवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।