खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला खंडवा द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचकर पूज्य दादाजी के दर्शन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे और महापौर अमृता यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी और जिला महामंत्री शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।

अभिनंदन एवं तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। नेताओं ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने क्षेत्र की खुशहाली, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

