पोरवाड़ सहायक फंड की मीटिंग खरगोन में, शिक्षा-चिकित्सा सहायता पर होगी चर्चा

पोरवाड़ सहायक फंड की मीटिंग खरगोन में, शिक्षा-चिकित्सा सहायता पर होगी चर्चा

पोरवाड़ सहायक फंड की मीटिंग खरगोन में, शिक्षा-चिकित्सा सहायता पर होगी चर्चा

खंडवा/खरगोन। जैन समाज की 92 वर्ष पुरानी संस्था पोरवाड़ सहायक फंड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 9 अगस्त को खरगोन में आयोजित की जाएगी। बैठक में निमाड़ और मालवा सहित देशभर में निवासरत पोरवाड़ जैन समाज के सदस्य शामिल होंगे। खंडवा से भी संस्था के सदस्य खरगोन पहुंचकर विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

संस्था के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी और उपाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पोरवाड़ सहायक फंड लंबे समय से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा, जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा तथा जीवन-यापन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

संस्था के सहयोग से समाज के कई जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिली है। संस्था से सहायता प्राप्त कर कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल कर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे हैं।

खरगोन दिगंबर जैन धर्मशाला के अध्यक्ष एवं पोरवाड़ सहायक फंड के उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सनावद तथा खरगोन जैन समाज के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने संस्था के सदस्यों के खरगोन आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

संस्था के अध्यक्ष राजमल जैन और महामंत्री निशीथ जैन ने सभी सदस्यों से 9 अगस्त को आयोजित बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। बैठक में संस्था के कार्यों, समाजसेवा से जुड़े विषयों और जरूरतमंदों को दी जा रही सहायता को लेकर चर्चा होने की संभावना है।