अवैध शराब परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 22,800 रुपये की शराब जब्त

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 22,800 रुपये की शराब जब्त

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 22,800 रुपये की शराब जब्त

खंडवा। जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 पेटी (54 लीटर) देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 22,800 रुपये है, जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक डीलक्स मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और रितिक पिता शिवचरण कनाडे तथा रवि पिता रमेश रायकवार, दोनों निवासी चम्पा तालाब, खंडवा, को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 54 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी।

खंडवा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।