खंडवा पुलिस की बलवा परेड, सायरन-आंसू गैस के बीच दंगा नियंत्रण का अभ्यास

खंडवा पुलिस की बलवा परेड, सायरन-आंसू गैस के बीच दंगा नियंत्रण का अभ्यास

खंडवा पुलिस की बलवा परेड, सायरन-आंसू गैस के बीच दंगा नियंत्रण का अभ्यास

खंडवा। आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में बलवा परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया।

 

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गजेंद्र सिंह कवर, नगर पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी तथा लगभग 100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

अभ्यास के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियों और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। सायरन, आंसू गैस और अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का भी अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

खंडवा पुलिस ने नागरिकों से आगामी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था भंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।