खंडवा – लैंडमार्क परिसर में हुए विवाद के मामले में मोघट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नशेड़ी युवक को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी।
मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर योगेश अन्ना पिल्लै ने स्पष्ट किया कि संबंधित युवक लैंडमार्क का सुरक्षा गार्ड नहीं है और न ही उसका परिसर से कोई आधिकारिक संबंध है। उन्होंने बताया कि युवक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी है और उसका विवाद केवल ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड से हुआ था।
पुलिस के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
