प्रथम श्रावण सोमवार पर निकली ओंकार महाराज की भव्य सवारी, ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रथम श्रावण सोमवार पर निकली ओंकार महाराज की भव्य सवारी, ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रथम श्रावण सोमवार पर निकली ओंकार महाराज की भव्य सवारी, ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ओंकारेश्वर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में परंपरा के अनुसार भगवान ओंकार महाराज की भव्य सवारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सवारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे और पूरे नगर में भक्ति का वातावरण बना रहा।

पारंपरिक सवारी निर्धारित मार्ग से नगर भ्रमण पर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान ओंकार महाराज का स्वागत किया। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष गूंजते रहे।

सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सवारी मार्ग, मंदिर परिसर तथा प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के चलते ओंकार महाराज की पारंपरिक सवारी का नगर भ्रमण शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की, जिसका सभी ने पालन किया।