ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, हर प्रमुख स्थल पर कड़ी निगरानी

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, हर प्रमुख स्थल पर कड़ी निगरानी

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, हर प्रमुख स्थल पर कड़ी निगरानी

ओंकारेश्वर। श्रावण मास में भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ओंकारेश्वर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

मंदिर परिसर, सभी पार्किंग स्थलों, प्रमुख पहुंच मार्गों, मुख्य बाजारों और महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तैनात सभी अधिकारी एवं जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, निर्धारित व्यवस्थाओं का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सहज दर्शन का अनुभव उपलब्ध कराना है।