खंडवा में आबना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले हुई थी मौत

खंडवा में आबना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले हुई थी मौत

खंडवा में आबना नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले हुई थी मौत

खंडवा। शहर के किशोर कुमार समाधिस्थल के पास आबना नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवक की मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी। लंबे समय तक पानी और खुले में पड़े रहने के कारण शव सड़ने लगा था। वहीं शव का एक हाथ कुत्तों द्वारा नोच डाला गया, जिससे उसकी स्थिति बेहद क्षत-विक्षत हो गई थी।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है और मृतक की पहचान के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि पहचान होने और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।