खंडवा में सातवीं के छात्र की कुएं में डूबने से मौत, दोस्तों ने डर के कारण दो दिन तक छिपाई बात

खंडवा में सातवीं के छात्र की कुएं में डूबने से मौत, दोस्तों ने डर के कारण दो दिन तक छिपाई बात

खंडवा में सातवीं के छात्र की कुएं में डूबने से मौत, दोस्तों ने डर के कारण दो दिन तक छिपाई बात

खंडवा। जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता सातवीं कक्षा के छात्र का शव शुक्रवार को गांव के एक कुएं से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक छात्र अपने माता-पिता की दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार, छात्र कान्हा दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को उसका शव गांव के एक कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान छात्र के दोस्तों ने बताया कि कान्हा उनके साथ कुएं पर नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। घटना से डर जाने के कारण दोस्तों ने यह बात किसी को नहीं बताई।

कान्हा की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, कान्हा परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोस्तों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना के पूरे कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला कुएं में डूबने से हुई मौत का बताया जा रहा है।