खंडवा। बारिश के मौसम में अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर पालिक निगम खंडवा ने आपदा प्रबंधन सेल का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत शिविरों में ठहराने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया कि आपदा प्रबंधन सेल का नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय को बनाया गया है। नागरिक आपदा संबंधी सहायता के लिए निगम के राहत आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम नंबर: 0733-2224152
पुलिस कंट्रोल रूम नंबर: 0733-2226690
नगर निगम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए कई स्थानों पर राहत शिविर प्रस्तावित किए हैं। इनमें:
- जिला होमगार्ड ऑफिस और मोहनलाल स्कूल खंडवा — प्रभारी अधिकारी श्री दिनेश सोलंकी, उपयंत्री
- राम नगर प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला — प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कलम, उपयंत्री
- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजकुंड एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला — प्रभारी अधिकारी श्री मनीष झीले, उपयंत्री
- महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल — प्रभारी श्री सर्वेश मिश्रा, उपयंत्री एवं श्री प्रकाश राजपूत, सहायक राजस्व अधिकारी
- जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगाड़ तलाई — प्रभारी अधिकारी श्री भरत सुरजाए, उपयंत्री
नगर निगम ने अतिवृष्टि की स्थिति में निचली बस्तियों में पानी भरने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और शिविरों में भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
